अयोध्या: नगर पंचायत गोसाईगंज में भाजपा के सामने हार की हैट्रिक बचाने तो सपा को सीट बरकरार रखने की चुनौती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोसाईगंज, अयोध्या। नगर पंचायत गोसाईगंज में इस बार भी भारतीय जनता पार्टी के सामने बड़ी चुनौती है। दो बार के निकाय में पराजय का दंश झेल चुकी भाजपा अबकी हार की हैट्रिक बचाने के लिए जुगत में लगी हुई है। वहीं समाजवादी पार्टी के सामने भी चेयरमैन की सीट बरकरार रखने की चुनौती है। नगरीय निकाय चुनाव का डंका बजने के बाद से दोनों दल यहां अपने-अपने समीकरण दुरुस्त करने के लिए जुटे हुए हैं। 
   
नगरीय निकाय चुनाव के तहत जिले में 18 अप्रैल से नामांकन की प्रकिया भी शुरू हो जाएगी।निकाय चुनाव में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए भाजपा सहित अन्य दलों ने भी जिताऊ प्रत्याशी को चुनाव में उतारने के लिए जद्दोजहद करना शुरू कर दिया है। गोसाईगंज नगर पंचायत इस बार महिलाएं अपना दमखम दिखाएगी। नए आरक्षण के बाद गोसाईगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गया है। वर्तमान में यहां मतदाताओं की कुल संख्या 11157 है। जिसमे महिला मतदाता 5253 व पुरूष मतदाता 5904 हैं। नगर पंचायत से 

हमेशा जीतने वाली पार्टी भाजपा दो बार हुए चुनाव से तीसरे पायदान पर पहुंच चुकी है। यही कारण है कि भाजपा इस बार पुनः अपना गढ़ वापस पाने के लिए लिए दमदार प्रत्याशी पर  दांव लगाने के लिए गुणा गणित बैठा रही है। सपा भी अपनी इस जीती सीट पर कब्जा बरकरार रखने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। 

प्रत्याशियों की बात करे तो अभी तक भाजपा से चार प्रत्याशियों के नाम सामने आएं हैं। जिसमें डॉ विजयलक्ष्मी जायसवाल, सविता जायसवाल, रंजना मोदनवाल व राखी कसौधन का नाम चर्चा में है। वहीं सपा से निवर्तमान चेयरमैन रमेशचन्द्र कसौधन की पत्नी चुनाव लड़ सकती है।बसपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी से अभी दावेदार सामने नहीं आएं हैं। मतदाताओं का कहना है कि नगर पंचायत का अध्यक्ष व सभासद ऐसा हो जो स्वच्छ छवि वाला ईमानदार हो।

यह भी पढ़ें:-Asad Encounter: अतीक के पैतृक गांव में दफनाया जाएगा असद का शव

 

संबंधित समाचार