बरेली: भाजपा महानगर अध्यक्ष समेत 107 संक्रमित, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिले में गुरुवार को 107 नए संक्रमित मिले हैं जबकि दो और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे बीते दिनों उनके संपर्क में आए पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों में खलबली मची हुई है। हालांकि उनकी तबीयत सही बताई जा रही …

बरेली,अमृत विचार। जिले में गुरुवार को 107 नए संक्रमित मिले हैं जबकि दो और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे बीते दिनों उनके संपर्क में आए पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों में खलबली मची हुई है। हालांकि उनकी तबीयत सही बताई जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग अब उनको आईसोलेट कराएगा। महानगर अध्यक्ष कैसे संक्रमित हुए, यह अभी साफ नहीं हुआ है। शहर के मॉडल टाउन निवासी डॉ. अरोरा ने हाल में अपने संपर्क में आए लोगों को सैंपल की जांच कराने को कहा है।

गुरुवार को आई कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट में 107 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। इनमें आईटीबीपी का जवान है, वहीं, कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय के चार कर्मचारियों को भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक कुमार के मुताबिक, सुभाष नगर में पांच, थाना मीगंज के मेवात में चार, जीअरएम स्कूल के पास अरविंद में एक, फतेहगंज पूर्वी में एक, कालीबाड़ी में एक, चनहेटा में एक, शिवपुरी में एक, स्टेशन रोड पर दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसके अलावा कर्मचारी नगर में चार, रेलवे वर्कशॉप में दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं सीबीगंज में दो, ग्रीन पार्क में दो, सुरेश शर्मा नगर में एक, सिविल लाइंस में दो, राजेंद्र नगर में एक, कटरा चांद खां में एक, त्रिमूर्तिनगर संजय नगर में एक, भूड़ में एक, लखनपुरी बहेड़ी में एक, मॉडल टाउन में दो, अचार फैक्ट्री वाली गली में दो, नेकपुर शुगर फैक्ट्री वाली गली में एक, चौधरी मौहल्ला सिटी और टांडा चौबारी में एक-एक संक्रमित मिले हैं।

फतेहगंज, वंशी नगला में एक एक, रामपुर गार्डन में एक, मझगवां, बिथरी चैनपुर में एक, फरीदपुर में तीन, एफसीआई कालोनी डेलापीर में एक, आईटीबीपी बुखारा रोड पर एक, देवचरा में एक, स्टेशन रोड फतेहगंज पूर्वी में एक, एसआरएमएस में चार, जेल रोड पर एक, करगैना में दो, मिशन हॉस्पीटल में एक, हरुनगला में एक, रोहली टोला में एक, नवाबगंज में दो, महानगर में दो, लाल फाटक के पास दो, शेरगढ़ में एक, शास्त्री नगर, गणेश नगर, ख्वाजा कुतुब, बिहारीपुर में एक-एक को संक्रमण की पुष्टि हुई है।

नई दिल्ली के चार तो उत्तराखंड के तीन संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी सूची में नई दिल्ली के करोल बाग गली नंबर एक निवासी चार लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई। ये सब एक ही परिवार के सदस्य हैं, जिनको आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं उत्तराखंड के हल्द्वानी के तीन लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये तीनों अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं। वहीं पीलीभीत का एक संक्रमित युवक मिला है।

दो संक्रमितों की मौत
मृतकों में शहर के साहूकारा निवासी 72 वर्षीय एनएस अग्रवाल और नवादा निवासी 36 वर्षीया कुसुम थीं। दोनों कोविड एल-2 में भर्ती थे।

संबंधित समाचार