बरेली: कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र-छात्राओं ने की इंस्टीट्यूट की फीस वापस दिलाने की मांग
बरेली, अमृत विचार। बीते दिनों पीलीभीत बाईपास पर बन्नूवालनगर कॉलोनी में चल रहे फर्जी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट पर छापा मारकर उसे बंद करा दिया गया था। पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट का फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद शुक्रवार को इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर अपनी फीस, रूम रेंट आदि खर्चे वापस दिलाने की मांग की है।
दरअसल, इंस्टीट्यूट में 500 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इंस्टीट्यूट पर छापा पड़ने के बाद छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया था। छात्र-छात्राओं ने बताया कि इंस्टीट्यूट के प्रिसिपंल और संचालक फर्जी इंस्टीट्यूट चला रहे थे जिनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्हेंने बताया कि उन से पहले ही पूरे साल की फीस पहले ही जमा करा ली गई है। शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने अपनी फीस, रूम रेंट आदि खर्चे वापस दिलाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया है।
ये भी पढे़ं- बरेली: कलेक्ट्रेट सभागार में मनाई गई बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती
