Pilibhit: ससुरालियों को छह महीने की दुधमुंही बच्ची का भी नहीं आया ख्याल, दहेज के लिए कर दी हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ससुरालियों को छह महीने की दुधमुंही बच्ची का भी नहीं आया ख्याल, कर दी हत्या

फोटो- मामले की जांच पड़ताल करती पुलिस।

पूरनपुर, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसको लेकर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को नीचे उरवाकर पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शाहजहांपुर के थाना खुटार क्षेत्र के गांव सिंहपुर निवासी चंद्रिका प्रसाद ने अपनी पुत्री शिवानी का विवाह तीन साल पहले थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव हमीरपुर निवासी बब्लू पुत्र बाबू के साथ किया था। विवाह में मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य अनुसार दहेज दिया।

बताया जाता है कि शादी के कुछ महीनों बाद पति व अन्य विवाहिता को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। समझाने पहुंचे विवाहिता के परिवार के साथ भी अभद्रता की थी। कुछ दिन पहले पति बब्लू मेहनत मजदूरी करने गोरखपुर गया था।

शुक्रवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसको लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना पर विवाहिता के परिजनो में कोहराम मच गया।

रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त, थाना प्रभारी कांत कुमार शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने जांच पड़ताल कर विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की तहरीर थाना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। विवाहिता के दो बच्चे हैं। जिनमें डेढ़ साल का जानू व छह माह की पुत्री है। एकाएक हुई घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- Pilibhit: बीडीओ का कार्यालय बना बेडरूम, कुर्सी पर बैठे-बैठे खर्राटे लेते नजर आए BDO साहब, देखें Video

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा