बस्ती : नगर निकाय चुनाव के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती, अमृत विचार। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 की प्रक्रिया जनपद में प्रारम्भ हो चुकी है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने शुक्रवार को बताया कि कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्वाचन से सम्बन्धित शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण एवं शान्तिपूर्वक निर्वाचन के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

जिसका दूरभाष संख्या- 05542-247132 है। उन्होंने बताया कि कन्ट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी के रूप में उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश को नियुक्त किया गया है। उप जिलाधिकारी का नंबर भी 8273560209 जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें : सबसे ज्यादा शिक्षित व्यक्ति के रूप में बाबा साहब ने बनाई पहचान : डीएम

संबंधित समाचार