Pilibhit: सपा नेता ने खुलेआम उड़ाईं आचार संहिता की धज्जियां, महिलाओं को बुला-बुलाकर बांटे सूट, देखें वीडियो
केजीएन कालोनी संचालक नफीस का सूट बांटते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पीलीभीत, अमृत विचार। यूपी राज्य चुनाव आयोग की ओर से आचार संहिता को लागू करते हुए प्रशासन को पालन कराने के निर्देश दिए हैं। लेकिन वोटरों को लुभाने के लिए सपा से दावेदारी ठोक रहे नफीस अहमद अंसारी ने महिलाओं को साड़ी और सूट का खुलेआम वितरण किया। नफीस अहमद का सूट-साड़ी बांटते हुए एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं टूट सकी है।
Pilibhit: सपा नेता ने खुलेआम उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, महिलाओं को बुला-बुलाकर बांटे सूट...
— Amrit Vichar (@AmritVichar) April 14, 2023
जीएन कॉलोनी में महिलाओं को सूट वितरण करने पहुंच सपा नेता नफीस अहमद @samajwadiparty @Dmpilibhit pic.twitter.com/vTf9nypCuB
शहर के केजीएन कॉलोनी सपा नेता नफीस अहमद अपनी पत्नी नसरीन अंसारी की ओर से दावेदारी ठोक रहे हैं। शुक्रवार को नफीस अहमद ने खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए अपने दफ्तर में बढ़ी संख्या में महिलाओं को एकत्र किया। जहां महिलाओं को लुभाने के लिए सूट और साड़ी का वितरण किया जा रहा था।
इतना ही नहीं वीडियो में साफ तौर पर वोटरों को लुभाने के इरादे से इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें करीब 250 से 300 महिलाएं इस कार्यक्रम में मौजूद रही थी। वीडियो में नफीस अहमद स्वयं ही सूट साड़ी का वितरण करते हुए नजर आ रहे हैं। जनता के बीच इस वितरण को समाज सेवा बताते हुए सपा नेता नफीस अंसारी ने वीडियो भी बनवाया। नफीस अहमद पहले खुद अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे थे।
लेकिन महिला सीट होने की वजह से उन्होंने अपनी पत्नी का नाम आगे बढ़ाया है। इसके अलावा नफीस अहमद पूर्व में विधानसभा चुनाव भी दावेदारी कर चुके हैं। करीब दो घंटे तक साड़ी और सूट का वितरण कॉलोनी में चलता रहा। लेकिन इसके बावजूद भी प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। जबकि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर निगरानी करने के लिए टीम बनाई गई है। लेकिन प्रशासन को फिर भी कुछ पता नहीं चल सका। चुनाव से पहले आचार संहिता उल्लंघन का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
साड़ी और सूट बांटते हुए एक वीडियो संज्ञान में आया है। जिसकी जांच कराई जा रही है। सत्यता सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। आचार संहिता लागू है, इसलिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सकेगा---देवेंद्र सिंह, एसडीएम, सदर।
यह भी पढ़ें- Pilibhit: कहां हैं एक्सईएन साहब! अब पूरनपुर में हो गया लाखों का घोटाला, हाथों से ही उखड़ रही सड़क, देखें VIEDO
