रुद्रपुर: सास-बहू को Hypnotized कर जेवरात ले गए ठग
रुद्रपुर, अमृत विचार। अटारिया मंदिर मुख्य मार्ग पर पैदल जा रही सास-बहू को दो युवकों ने सम्मोहित कर लाखों रुपये के जेवरात ठग ले गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। टीम बनाकर घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालना शुरू कर दिया है।
थाना ट्रांजिटकैंप के मुखर्जीनगर निवासी नंदी देवी ने बताया कि 12 मार्च की दोपहर दो बजे वह अपने पति के ढाबा से अपने घर पैदल जा रही थी। शक्ति बिहार गेट के सामने अचानक एक युवक रोककर बातचीत की।
कुछ देर बाद एक और युवक आया। आरोप है कि युवकों ने सम्मोहित कर मेरे और मेरी बहू के दो तौले सोने की नथ, तीन तौले सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ी सोने के झुमके, दो सोने की मांग टीका, दो सोने की पौजी को कपड़े के थैले में पहले रखवाया और बाद में तीन बार कागज की पोटली बनाई और तीनों पोटलियों को बंद कर हाथ में थामते हुए बताया कि हमने मंत्र मार दिया है और इसे घर पर जाकर खोलना। आभूषण तीन गुना हो जाएंगे।
बताया कि इसे रास्ते में खोला तो आभूषण मिट्टी में तब्दील हो जाएंगे। घर जाकर रात को जब कागज की पोटली खोली तो तीनों पोपटी में आभूषणों की जगह मिट्टी-बजरी भरी हुई थी। थाना प्रभारी ट्रांजिटकैंप सुंद रम शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध युवक महिलाओं से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
