लखनऊ: भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, लखनऊ। भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर निषाद पार्टी सुप्रीमो व यूपी के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने अपने सरकारी आवास 01 विक्रमादित्य मार्ग पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मंत्री संजय निषाद ने भगवान बुद्ध के चरणों में पुष्प भेंट किया और भारत रत्न भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर संजय निषाद ने कहा कि आज आंबेडकर से बहुत कुछ सीखा जा सकता है, पर उनमें दो गुण ऐसे हैं, जो हर भारतीय में होने चाहिए। समानता के प्रति वह प्रतिबद्ध थे, वह हर चीज को समानता की दृष्टि से देखते थे और हर भारतीय में समानता के प्रति आग्रह आज बहुत जरूरी है। दूसरा गुण यह है कि अंबेडकर पढ़ते बहुत थे, उनमें ज्ञान की आकांक्षा बहुत थी।

उन्होंने आगे कहा कि आंबेडकर जी ने सैकड़ों वर्षों की गुलामी की विकृतियों से भारतीय समाज भी अछूत नहीं रहा था, उस सदी में दलितों, पीड़ितों, शोषितों और वंचितों की आवाज बनकर डा. भीमराव आंबेडकर उभरे, दुनिया के सबसे बड़े संविधान की रचना कर उन्होंने एक नए युग का आरंभ किया। आंबेडकर के नाम पर राजनीति तो बहुत लोगों ने की लेकिन उनसे जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया। 

इसके अलावा मंत्री संजय निषाद ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (PMSY) और मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (MMSY) में मत्स्य विभाग का बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों और वंचितों को उपलब्ध करवाना ही एक मात्र लक्ष्य रहा है। निषाद पार्टी शुरू से ही संविधान और संवैधानिक मूल्यों पर विश्वास रखती है। संविधान के Preamble में लिखित न्याय, स्वतंत्रता, समता, बंधुता पर विश्वास रखती है।

ये भी पढ़ें:- निकाय चुनाव 2023: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने वाराणसी के 21 पार्षद प्रत्याशियों का किया एलान

संबंधित समाचार