मुरादाबाद : महापौर के लिए चौथे दिन भी नामांकन नहीं, निकायों के अध्यक्ष पर आठ पर्चे दाखिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगर निगम के वार्ड पार्षद के लिए नौ दावेदारों ने दिया आवेदन

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के चौथे दिन शुक्रवार को भी निगम के महापौर पद के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। हालांकि वार्ड पार्षद के नौ पर्चे जमा किए गए। वहीं आठ नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के छह, सदस्यों के 53, नगर पालिका परिषद ठाकुरद्वारा में अध्यक्ष के दो पर्चे जमा किए गए।

आंबेडकर जयंती के अवकाश के दिन में भी नामांकन की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट, सदर तहसील और अन्य निकाय मुख्यालयों में जारी रही। कलेक्ट्रेट में नामांकन करने वालों की संख्या कम रही। अधिकांश वार्डों में पार्षदों के लिए पर्चे खरीदे गए। वार्डों में पार्षद के लिए नौ नामांकन भरे गए। पर्चा खरीदने वालों की संख्या भी अन्य दिनों की तुलना में कम रही। कलेक्ट्रेट गेट पर सुरक्षा कर्मियों ने अंदर आने वालों की जांच करके आने दिया।

मुशायरा ग्राउंड पर वार्डों के पार्षदों के लिए चल रहे नामांकन के लिए पिछले गेट से आवाजाही रही। बैरिकेडिंग कराकर हर जगह प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी निगरानी करते रहे।

अब नामांकन के लिए सिर्फ तीन दिन बचे हैं। इसको देखते हुए अब प्रशासनिक अधिकारी भी और सतर्क हो गए हैं। शनिवार को महापौर पद का टिकट घोषित होने के बाद इसमें तेजी आने की उम्मीद है। हालांकि कांग्रेस, भाजपा, सपा के कई नेताओं की ओर से नामांकन के लिए पर्चे खरीदे जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण कर पारदर्शिता बरतने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व युगराज सिंह ने बताया कि वार्ड पार्षद के लिए नौ नामांकन दाखिल हुए। महापौर के लिए अभी किसी ने पर्चा नहीं भरा है।

निगम के इन वार्डों में हुए नामांकन
वार्ड                संख्या नामांकन
वार्ड                16-20 2
वार्ड                21-25 1
वार्ड                41-45 2
वार्ड                51-55 3
वार्ड                61-65 1

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: सीमेंट की डीलरशिप दिलाने के नाम पर कारोबारी से साढ़े तीन लाख ठगे

संबंधित समाचार