Airtel 5G दे रहा पूरे 365 दिनों तक डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल, ऐसे उठाएं फायदा...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एयरटेल अपने यूजर्स के लिए एक ऐसी अनलिमिटेड 5G प्लान पेश करने जा रहा है जो पूरे 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसके बेनिफिट्स जानकर आप खुशी से झूम उठेंगे। एयरटेल अनलिमिटिड 5G प्लान एक्टिव करने के लिए आप Airtel Thanks App या Airtel के Official Website से एक्टिवेट करवा सकते हैं। इस एयरटेल प्लान में पूरे 365 दिनों की वैधता मिलती है। वहीं इसकी कीमत की अगर बात करें तो 2999 रुपये है। 

इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है। 2जीबी की डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 केबीपीएस हो जाती है। इसके साथ आपको एक साल तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है जिसमें लोकल और एसटीडी की अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है। इसके अलावा रोज़ 100SMS भी रोज मिलते हैं। 

एयरटेल के 2999 रुपये के प्लान के साथ आपको कुछ और एक्स्ट्रा बेनिफिट भी मिलते हैं जिनमें Wynk Music का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिसमें आप अनलिमिटेड म्यूजिक का मजा ले सकतें हैं और फ्री म्यूजिक डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके साथ ही इस प्लान में Apollo 24/7 Circle सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसकी वैधता 3 महीने की है।

इन सब बेनिफिट्स के अलावा आप इस प्लान के तहत Free Hellotunes भी पाते हैं जिसमें किसी भी गाने को हैलो ट्यून के तौर पर सेट किया जा सकता है और इसे चाहे जितनी बार बदल भी सकते हैं। फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है। इस तरह से यह प्लान लॉन्ग टर्म वैलिडिटी पैक चाहने वाले यूजर्स के लिए ढेर सारे फायदे लेकर आता है। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - जापान: PM किशिदा पर जानलेवा हमला, भाषण शुरू होने से पहले जोरदार विस्फोट...बाल-बाल बचे

संबंधित समाचार