धूम धाम से मनाया गया बांग्ला नववर्ष 'पोइला बोइशाख', CM सोरेन ने जनता को दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य की समस्त जनता को बांग्ला नववर्ष "पोइला बोइशाख" की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि "पोइला बोइशाख राज्य वासियों के जीवन में सुख -समृद्धि और शांति लाए , यही ईश्वर से कामना करता हूं।"

उल्लेखनीय है कि बंगाली समुदाय के लिए बैसाख माह का पहला दिन बहुत खास महत्व रखता है। पश्चिम बंगाल में बंगाली समुदाय के लोग इसी दिन अपना नया साल मनाते हैं। बंगाल में इसे पोइला बोइशाख या पोइला बोइशाख या पोइला बैसाख कहते हैं जोकि इस बार 15 अप्रैल को है। 

यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की 

संबंधित समाचार