Kanpur Fire : खेत में आग लगने से फसल जलकर राख, किसान के चेहरे पर छाई मायूसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में खेत में आग लगने से फसल जलकर राख।

कानपुर के बिठूर थानाक्षेत्र के ईश्वरीगंज में फसल में आग लगने से किसान की फसल जलकर राख हो गई। धूं-धूं कर फसल को जलता देख किसान आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

कानपुर, अमृत विचार। सचेंडी थानाक्षेत्र के अंतर्गत ईश्वरीगंज गांव में अचानक फसल में आग लग गई। धूं-धूं कर फसल को जलता देख किसान आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। किसान रामनरेश ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें खेत में आग लगने की सूचना दी। जब वह खेत में पहुंचे तो आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थी। गेहूं की फसल में आग लगने से करीब चार बीघा की फसल का नुकसान हुआ। सूचना पाकर बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची। फसल जलकर राख होने से किसानों को नुकसान हुआ।

संबंधित समाचार