वंदे भारत ट्रेनों से कैसे अलग है ये मेट्रो? पढ़ें रिपोर्ट..  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का एक मिनी वर्जन वंदे मेट्रो जल्द ही 2023 के आखिरी महीने तक चालू हो जाएगी। वंदे मेट्रो, मेट्रो नेटवर्क शहरों द्वारा कम दूरी वाले बड़े शहरों को जोड़ेगी। बड़े शहरों में लोगों को अपने कार्यस्थल और गृहनगर के बीच आराम से यात्रा करने में मदद करने के उद्देश्य से वंदे मेट्रो सेवाओं को विकसित किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, कि यह नौकरी चाहने वालों और छात्रों को समय की बचत के साथ एक शहर से दूसरे शहर में विश्व स्तरीय परिवहन प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा, साथ ही इससे लोकल ट्रेनों में भीड़ के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।  वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत को मिले रिस्पांस के आधार पर वंदे भारत मेट्रो चलाने की योजना तैयार की गई है। वहीं ट्रेन ये इस साल दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगी।

ये भी पढ़ें - अगर मैं भ्रष्ट हूं तो फिर दुनिया में कोई भी ईमानदार नहीं है : केजरीवाल

संबंधित समाचार