Kanpur Dehat: पत्नी व दो बच्चों की पीटकर हत्या करने के बाद पति ने भी फांसी लगाकर चुनी मौत
कानपुर देहात में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत।
कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर गांव में हाजीपुर गांव में पति ने पत्नी व दो बच्चों की पीटकर हत्या करने के बाद युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। चार मौतों से गांव में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची आईजी, एसपी व फाॅरेंसिक टीम ने छानबीन की है।
कानपुर देहात, अमृत विचार। हाजीपुर गांव में पति ने पत्नी व दो बच्चों की पीटकर हत्या करने के बाद युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। चार मौतों से गांव में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची आईजी, एसपी व फाॅरेंसिक टीम ने छानबीन की है। आईजी ने पत्नी के चरित्र पर शक जताते हुए हत्या करने का शक जताया है।
बरौर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी इंद्रपाल इंद्रपाल गुजरात के सूरत मंे साड़ी बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। उसकी पत्नी पत्नी निशा (36), बेटे प्रवेश (12) व बेटी जांहवी (8) के साथ हाजीपुर में रहती थी। इंद्रपाल करीब चार दिन पहले सूरत से घर लौटा था। शनिवार शाम को उसने पत्नी व दोनों बच्चों की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद तीनों शवों को एक जगह एकत्रित कर उन्हें चादर से ढक दिया। इसके बाद इंद्रपाल ने खुद कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी।
घटना की जानकारी पर गांव में हड़कंप मच गया। मृतक इंद्रपाल का भाई व पिता कुछ दूरी पर ही दूसरे मकान में रहते हैं। ग्रामीणों में चर्चा रही कि मृतक इंद्रपाल पत्नी के चरित्र को लेकर सशंकित रहता था। जिसके चलते उसका पत्नी से विवाद हुआ था। गुस्से में आकर उसने पत्नी समेत मासूम बेटा व बेटी की भी हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर आईजी प्रशांत कुमार, एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी राजेश पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। वहीं फाॅरेंसिक टीम को मौके पर बुलवाकर साक्ष्य संकलित कराए गए। पुलिस ने चारो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्रथमदृष्टया प्रतीत हो रहा है कि इंद्रपाल अपनी पत्नी व दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी पर लटक गए। पति-पत्नी के बीच का विवाद था। जिसको लेकर मृतक इंद्रपाल ने फेसबुक पर एक लाइव वीडियो भी अपलोड किया था। मामले में जांच शुरू की गई है। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।- प्रशांत कुमार आईजी कानपुर
