अयोध्या: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में अवध विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू, पहले दिन तीन हजार परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या/अमृत विचार। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की स्नातक व परास्नातक की वार्षिक परीक्षा 464 केंद्रों पर दो पालियों में सीसीटीवी कैमरे की कड़ी निगरानी में शुरू हुई। विश्वविद्यालय परीक्षा के पहले दिन शनिवार को दोनों पालियों में 61 हजार 997 परीक्षार्थियों के सापेक्ष दो हजार 999 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 

शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के निर्देश पर सचलदल द्वारा कुल पांच जनपदों के 36 परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।प्रथम पाली की परीक्षा में रोहित मेमोरियल महाविद्यालय छापड़, सुल्तानपुर में सघन तलाशी के दौरान एक छात्र नकल करते हुए धरा गया। 
    
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुवेर्दी ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा प्रात: 9:30 बजे से 11:30 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा  2 से 4 बजे तक कराई गई। स्नातक वार्षिक परीक्षा प्रात: 9:30 बजे से 12:30 तक व द्वितीय पाली की परीक्षा 2 से 5 बजे तक कराई गई। 

विश्वविद्यालय के कुल छह सचलदल द्वारा बाराबंकी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, गोण्डा, अयोध्या के 36 परीक्षा केन्द्रों की सघन तलाशी की गई। परीक्षा की शुचिता को बनाये रखने के लिए केन्द्रों के सीसीटीवी कैमरे को विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम एवं उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय लखनऊ से जोड़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: स्कूटी सवार महिला शिक्षामित्र को ट्रेलर ने रौंदा, मौत

संबंधित समाचार