बुलंदशहर: पुलिस ने लूट की घटना में वांछित इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस ने लूट की घटना में वांछित 20 हजार रूपये के इनामी बदमाश को हथियार समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नगर सुरेंद्र नाथ तिवारी ने शनिवार को बताया कि एक सूचना के आधार पर कोतवाली नगर प्रभारी संजीव कुमार शर्मा और स्वाट प्रभरी मोहम्मद असलम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार रात में पुरानी जेल के पास एक खंडहर से जुबेर को गिरफ्तार कर लिया।

जुबेर बीसा कॉलोनी कोतवाली नगर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि उसके कब्जे से एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। जुबेर ने अपने तीन साथियों के साथ बीते साल जून में एक महिला के साथ चेन लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके तीनों साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन जुबेर फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रूपये का इनाम घोषित है।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: हवा में पिस्टल लहराकर बना रहे थे रील, पुलिस ने दबोचा

संबंधित समाचार