बरेली: दुष्कर्म का आरोपी दरोगा कोर्ट में नहीं हुआ हाजिर, 2022 से चल रहा है फरार
बरेली, अमृत विचार : दुष्कर्म के आरोप में वांछित दरोगा प्रदीप कुमार यादव को पुलिस एक वर्ष बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं कोर्ट में भी दरोगा हाजिर नहीं हुआ। अब कोर्ट के आदेश के बाद विवेचक सुशील कुमार ने आरोपी दरोगा के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वर्ष 2022 में कैंट थाने में एक युवती ने फर्रुखाबाद के मोहल्ला देवरामपुर भोपतपट्टी निवासी प्रदीप कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
ये भी पढ़ें - बरेली: वार्ड 11 के बाशिंदों के नसीब में नहीं पीने के लिए साफ पानी, सड़कों के हाल भी खराब
युवती ने शिकायती पत्र में बताया था कि प्रदीप कुमार जालौन जनपद में दरोगा के पद पर तैनात है। प्रदीप और युवती की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। युवती ने बताया कि आरोपी दरोगा ने उसे बताया था कि उसकी शादी नहीं हुई है। इसके बाद वह बरेली मिलने आया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था।
इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। पीड़िता का आरोप है कि दबाव बनाने पर वह उसे अपने साथ ले गया। वहां उसे पता चला प्रदीप और उसकी पत्नी उसकी हत्या करना चाहते हैं। तब वह भाग आई। आरोप है कि युवती का गर्भपात भी कराया था। इंस्पेक्टर बारादरी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह फरार चल रहा है।
ये भी पढ़ें - बरेली: जेपीएम ने सेंट फ्रांसिस और जीआरएम ने हांडा पब्लिक स्कूल को हराया
