अयोध्या: निर्माण कार्य के चलते सीवर लाइन बाधित, क्षेत्र में जलभराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्थानीय लोगों ने की जल निगम के अधिकारियों से शिकायत

अयोध्या/अमृत विचार। रामनगरी अयोध्या श्री राम अस्पताल के रेलवे स्टेशन मार्ग और जलवानपुरा के निवासी जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नयाघाट से सहादतगंज तक चल रहे राम पथ निर्माण के लिए गड्ढे खोदे जा रहे है।

बिरला धर्मशाला से लेकर श्रीराम अस्पताल तक खुदाई किए जाने के दौरान बिना किसी सूचना सीवर लाइन में मिट्टी डाल दिया गया है, जिसके कारण पानी सड़कों पर आ गया है। स्थानीय लोगों ने इस मामले में जल निगम के अधिकारियों से शिकायत की है।

स्थानीय लोगों का कहना कि बरसात में हर वर्ष जलभराव के कारण लोगों के घरों में पानी भर जाता है इस तरह से यदि को बंद कर दिया जाएगा तो जलवापुरा के दर्जनों घरों में सीवर का पानी भर जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास का कार्य इस प्रकार से ना किया जाए कि लोगों का घर में रहना भी दुश्वार हो जाए। 

जल निगम के जेई जय संतोष कुमार का कहना है बिना किसी जानकारी के ठेकेदारों के द्वारा सीवर लाइन को मिट्टी से पाटकर बंद कर दिया गया है। इसके लिए अयोध्या कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बताया कि इस प्रकार की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है और जल्द ही सीवर लाइन को साफ करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-Asad-Ghulam Encounter: असद-गुलाम एनकाउंटर मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

संबंधित समाचार