Murder of Atiq-Ashraf: अतीक और अशरफ को गोली मारने के हमलावरों ने हाथ उठाकर किया आत्मसमर्पण
प्रयागराज, अमृत विचार। अतीक और अशरफ को गोली मारने वाले तीनों हमलावरों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस दौरान वायरल वीडियो में हमलावर युवक खुद हाथ उठाकर सरेंडर करते नजर आ रहे हैं। जिसमें अतीक और अशरफ को गोली मारने के बाद हमलावरों ने नारे लगाये और भागने की कोशिश नहीं की। इसके बाद पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार रात जब अतीक और अशरफ को पुलिस मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर पहंची थी, उसी दौरान सुरक्षाघेरे में चल रहे अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह हत्या तीन युवकों ने खुलेआम पुलिस के सामने की है। धूमनगंज इलाके में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इस हमले में एक पुलिस का जवान भी घायल हुआ है।
सुरक्षा के घेरे में तीन युवकों ने मीडिया के कैमरों और पुलिस सुरक्षा के बीच घुस कर पहले अतीक के कनपटी पर गोली मारी है, वहीं अतीक के गिरते ही हमलावरों ने अशरफ पर भी गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। दोनों भाइयों के जमीन पर गिरने के बाद भी हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। सेकेंण्डों में हमलावारों ने कई राउण्ड फायरिंग की है। हालांकि अतीक और अशरफ के गिरते ही पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है युवक मीडिया का कार्ड भी गले में लगाये हुये थे।
यह भी पढ़ें:-Murder of Atiq-Ashraf: अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या, तीन हमलावर गिरफ्तार
