शाहजहांपुर: मोबाइल छीनकर भाग रहा लुटेरा गिरफ्तार
शाहजहांपुर, अमृत विचार। चैक कोतवाली में मोबाइल छीनकर भाग रहे एक लुटेरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से बाइक और मोबाइल बरामद किया है। पुलिस को उससे बड़े खुलासे की उम्मीद है, इसलिए उससे अभी उससे पूछताछ कर रही है। चैक क्षेत्र में गुरूवार शाम एक युवक मोबाइल पर …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। चैक कोतवाली में मोबाइल छीनकर भाग रहे एक लुटेरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से बाइक और मोबाइल बरामद किया है। पुलिस को उससे बड़े खुलासे की उम्मीद है, इसलिए उससे अभी उससे पूछताछ कर रही है।
चैक क्षेत्र में गुरूवार शाम एक युवक मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था, तभी बैंक के पास बाइक पर सवार लुटेरा आया और उसने झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने की कोशिश की। इसी बीच उसकी बाइक फिसल गई और वह मय बाइक के गिर गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उसे पकड़ लिया।
इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ने के बाद बाइक सवार लुटेरे को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस को उससे बड़े खुलासे की उम्मीद है।
