प्रयागराज: कसारी मसारी के कब्रिस्तान में खोदी जा रही अतीक अहमद और अशरफ की कब्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। माफिया से राजनेता बना अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की यूपी के प्रयागराज जिले में शनिवार देर रात पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं अब दोनों भाइयों दफन करने की तैयारी की जा रहीं है। जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के कसारी मसारी के कब्रिस्तान में दोनों के लिए कब्र खोदी जा रही है।

इससे पहले कल शनिवार को अतीक अहमद के बेटे असद को भी इसी कब्रिस्तान में दफन किया गया है। वहीं तीनों शूटरों को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों हमलावरों का नाम क्रमशः लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्या है। घटना स्थल से पुलिस ने पिस्टल भी बरामद की है।  

यह भी पढ़ें:-Atiq-Ashraf murder: जरायम की दुनिया से लेकर राजनीति के गलियारे तक बोलती थी अतीक अहमद की तूती

संबंधित समाचार