बस्ती: विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती, अमृत विचार। जिले के गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के सुभाष नगर वार्ड में रविवार को एक 25 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला है। सीओ हर्रैया ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।

cats132

पुलिस ने बताया कि राधेश्याम गुप्ता निवासी गोटवा बाजार थाना नगर बाजार की बेटी चांदनी की शादी करीब चार वर्ष पूर्व नगर पंचायत बभनान के सुभाष नगर वार्ड निवासी दिलीप से हुई थी। शनिवार की रात 25 वर्षीय चांदनी देवी पत्नी दिलीप कुमार खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। रविवार की भोर में करीब चार बजे पति दिलीप ने चांदनी का शव पर्दे के सहारे छत की बीम से लटकते देखा। बाद में इसकी जानकारी उसने अपने परिवार वालों को दी।

 घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे सीओ हरैया शेषमणि उपाध्याय व थानाध्यक्ष गौर बृजेंद्र प्रसाद पटेल की मौजूदगी में शव कब्जे में लेकर घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। मौके पर पहुंचे चांदनी के मायके वाले दहेज के लिए चांदनी की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सीओ हर्रैया ने बताया मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस मामले की विवेचना स्वयं मेरे द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद अलर्ट मोड पर बस्ती पुलिस, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फोर्स तैनात

संबंधित समाचार