बरेली: बच्चों के मामूली विवाद के चलते पड़ोसी ने महिला के साथ की मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बच्चों के मामूली विवाद के चलते महिला के साथ पड़ोस के रहने वाले कुछ लोगों ने बुरी तरह मारपीट की। घायल महिला को पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। सीबीगंज थाना क्षेत्र के घूंसा निवासी महिला शाहीन ने उपचार के दौरान बताया कि पड़ोस की रहने वाली महिला राबिया से बच्चों के मामूली विवाद के चलते कहासुनी हुई थी। जिसके बाद राबिया के पति गुड्डू और जेठ हसीन ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। फिलहाल पुलिस ने मारपीट मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। 

ये भी पढे़ं- बरेली: काम करके वापस लौट रहे कारपेंटर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

 

संबंधित समाचार