Femina Miss India 2023 : कौन हैं Nandini Gupta? जिनके सिर पर सजा 'मिस इंडिया' का ताज...देखिए तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

नई दिल्ली। राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली 19 साल की नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। वह देश की 59वीं मिस इंडिया चुनी गईं। इस खास मौके पर नंदिनी को पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया।

Nandini Gupta 1

वहीं, दिल्ली की श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर अप बनीं और मणिपुर की थौना ओजम स्ट्रेला लुवांग सेकेंड रनर-अप रहीं। 

Nandini Gupta 5

आपको बता दें कि फेमिना मिस इंडिया का आयोजन इस बार मणिपुर में हुआ था। मिस इंडिया 2023 इवेंट में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने धमाकेदार परफॉर्मेंस से समा बांधा। वहीं, मनीष पॉल और भूमि पेडनेकर ने शो को होस्ट किया था।

Nandini Gupta 3

ब्यूटी पेजेंट (ब्यूटी पेजेंट फेमिना मिस इंडिया) में देशभर की लड़कियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन नंदिनी ने सबको पछाड़ते हुए 'खूबसूरती का ताज' अपने नाम कर लिया है। मिस इंडिया बनने के बाद नंदिनी अब मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में देश को रिप्रेजेंट करेंगी। ब्लैक गाउन में नंदिनी ने अपनी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया। 

Nandini Gupta 2

मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, नंदिनी प्रियंका चोपड़ा को अपना आइडल मानती हैं। वे एक्ट्रेस से काफी इंस्पायर हैं। 

https://www.instagram.com/p/CrFkTsSprl8/

ये भी पढ़ें :  Kriti Sanon Photos : Sequin Dress में कयामत ढा रही हैं कृति सेनन, तस्वीरों से नजरें हटाना हुआ मुश्किल

संबंधित समाचार