टिकट नहीं मिलने के बाद शेट्टर ने कर्नाटक विधानसभा से दिया इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हुब्बल्लि। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद रविवार को राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। 67 वर्षीय शेट्टर ने कहा कि वह भाजपा की सदस्यता से भी इस्तीफा देंगे। शेट्टर उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी पहुंचे और विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को अपना इस्तीफा सौंपा।

छह बार विधायक रहे शेट्टर 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में हुब्बालि-धारवाड़ मध्य सीट से भाजपा के टिकट पर किस्मत आजमाना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्रियों प्रह्लाद जोशी एवं धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार देर रात तक शेट्टर को मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और अपने रुख पर अड़े रहे। 

ये भी पढे़ं- अपराधियों को कड़ी सजा मिले लेकिन कानून के तहत: कांग्रेस

 

संबंधित समाचार