Xiaomi जल्द लॉन्च कर सकती है Xiaomi 13 Ultra स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स
आप लोग जब भी स्मार्ट फोन खरीदने मार्केट जाते है तो सबसे पहले फोन में क्या देखते हैं। हम में से ज्यादा तर लोग कहेंगे कैमरा इस ही पर अगर मैं आपसे कहूं कि अब आप को फोन के साथ डीएसएलआर कैमरे की पावर मिलने वाली है तो आप क्या कहेंगे। लोगों की इस जरूरत को देखते हुए Xiaomi जल्द ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन को मार्केट में उतार सकती हैं। Xiaomi 13 Ultra इस महीने ही लॉन्च होना है। इस के लिए कंपनी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
Witness a new era of mobile optical imaging by Xiaomi and Leica at #Xiaomi13UltraLaunchEvent. 🟠📷🔴
— Xiaomi (@Xiaomi) April 14, 2023
Experience #AShotAbove all your imagination with #Xiaomi13Ultra on April 18th at 19:00 (GMT+8)! https://t.co/xGsrpN1jPN
जाने Xiaomi 13 Ultra की खासियत
Xiaomi का यह फोन फिल्हांल अभी लॉन्च नही हुआ है पर कंपनी द्वारा इस डिवाइस की कुछ डिटेल्स को रिवील किया है। कंपनी ने इसका फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है। अपकमिंग स्मार्टफोन Xiaomi 12S Ultra का सक्सेसर होगा। इसमें Leica का कैमरा सेंसर मिलेगा। Xiaomi CEO ने शेयर की फोटोचीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर Xiaomi CEO Lei Jun ने कुछ फोटोज पोस्ट की हैं। Lei Jun ने Xiaomi 13 Ultra की प्रमोशनल फोटो पोस्ट की है, जिसमें अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन को टीज किया गया है. तस्वीर में कैमरा जैसे डिजाइन वाला एक फोन टीज किया गया है।
Xiaomi 13 Ultra के साथ जोड़ा जा सकेगा. बता दें कि Xiaomi 12S Ultra Concept में अलग से लेंस जोड़ने का फीचर दिया गया था। कयास हैं कि कंपनी इस फीचर को Xiaomi 13 Ultra में जोड़ सकती है.रिपोर्ट्स की मानें तो ये स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आ सकता है. इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP के चार लेंस दिए जा सकते हैं. फोन में 6.7-inch का WQHD+ AMOLED LTPO डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. फ्रंट में कंपनी 32MP का सेल्फी कैमरा दे सकती है।
ये भी पढ़ें : पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करेगा गृह मंत्रालय
