देहरादून: डेयरी में युवक का शव मिला, सहकर्मी हुआ गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। कारगी चौक के पास से एक हत्या का मामला सामने आ रहा है। शनिवार सुबह डेयरी में युवक का शव मिलने से आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में है। मृतक का नाम अफजाल बताया जा रहा है और मुस्लिम बस्ती का रहने वाला था। अफजाल के साथ काम करने वाले आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। रात में किसी बात पर हुए झगड़े में सुरेश ने अफजाल की हत्या कर दी थी। परिजनों की शिकायत पर पतेलनगर थाना में मुकदमा।

 

संबंधित समाचार