ईडी ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह का बयान दर्ज किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश की शीर्ष वित्तीय जांच एजेंसी-प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में उनकी (सुशांत की) बहन प्रियंका सिंह का बयान दिल्ली स्थित एजेंसी के मुख्यालय में दर्ज किया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले ईडी इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। बता दें कि इससे पहले …

नई दिल्ली। देश की शीर्ष वित्तीय जांच एजेंसी-प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में उनकी (सुशांत की) बहन प्रियंका सिंह का बयान दिल्ली स्थित एजेंसी के मुख्यालय में दर्ज किया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले ईडी इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। बता दें कि इससे पहले इडी ने सुशांत के पिता केके सिंह का बयान दर्ज किया था।

ईडी ने सुशांत के पिता से उनके बेटे के बैंक खाते से वित्तीय लेनदेन के बारे में पूछताछ की गई थी। ईडी ने दिवंगत अभिनेता के फिक्स्ड डिपॉजिट (मियादी जमा) और अन्य चीजों के बारे में भी पूछा था।

ईडी द्वारा अब तक सुशांत की ग्रलफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती, रिया के भाई शोविक, पिता इंद्रजीत, सुशांत के सीए संदीप श्रीधर, सुशांत की पूर्व मैनेजर और रिया की मैनेजर श्रुति मोदी, रिया के सीए रितेश शाह, सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और दिवंगत अभिनेता के अन्य निजी स्टाफ से पूछताछ की जा चुकी है।

संबंधित समाचार