हरदोई में मधुर मिश्रा को फिर से भाजपा ने बनाया अध्यक्ष पद का प्रत्याशी, लिस्ट जारी
हरदोई, अमृत विचार। नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को लेकर हर कोई चर्चा कर रहा था। काफी इंतजार के बाद रविवार को भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। हरदोई नगर पालिका से भाजपा ने पुनः सुख सागर मिश्र मधुर को प्रत्याशी बनाया है। निवर्तमान मधुर दो बार नगर पालिका के अध्यक्ष रह चुके हैं।
शाहाबाद नगर पालिका से संजय मिश्रा को भाजपा ने मैदान में उतारा है। वहीं संडीला से भाजपा के नगर अध्यक्ष महेंद्र कुमार सोनी प्रत्याशी बनाए गए हैं। सांडी में बाबूराम राजपूत लोधी पर भाजपा ने दांव आजमाया है। पिहानी से प्रदीप अवस्थी, बिलग्राम नगरपालिका से अनिल कुमार राठौर तथा मल्लावां नगर पालिका से सुशीला देवी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। यह प्रत्याशी सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा के प्रत्याशियों को लेकर जिले में तमाम चर्चाएं चल रही थी। सत्ताधारी दल का टिकट पाने के लिए कई उम्मीदवार लाइन में लगे हुए थे। इन सब का पटाक्षेप भाजपा ने रविवार को टिकट घोषित करते हुए कर दिया।

ये भी पढ़ें - Ateeq-Ashraf Murder : एक ही गोली से हुई माफिया ब्रदर्स की मौत !
