IPL 2023 MI vs KKR : आउट होने के बाद भड़के Nitish Rana, गेंदबाज को दी गालियां...देखिए वीडियो
मुंबई। भारतीय घरेलू क्रिकेट के दो खिलाड़ियों की प्रतिद्वंद्विता रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग में भी देखने को मिली जब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान नितीश राणा और मुंबई इंडियन्स के स्पिनर ऋतिक शौकीन के बीच तीखी बहस हुई। यह घटना पहले बल्लेबाजी कर रहे केकेआर की पारी के नौवें ओवर में हुई जब शौकीन ने राणा को आउट करने के बाद उनसे कुछ कहा। केकेआर के कप्तान इससे भड़क गए और उन्होंने भी वापस लौटते हुए गेंदबाज से कुछ कहा।
Nitish Rana abusing Shaukeen. IPL lafda! #MIvsKKR pic.twitter.com/Kc81l7dUoG
— Himanshu Pareek (@Sports_Himanshu) April 16, 2023
शौकीन ने राणा को लांग ऑन पर स्थानापन्न खिलाड़ी रमनदीप सिंह के हाथों कैच कराया और तुरंत बल्लेबाज की ओर देखते हुए कुछ कहा। राणा ने इसके बाद पलटकर शौकीन की तरफ बढ़ते हुए कुछ कहा। मुंबई इंडियन्स के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी पीयूष चावला ने हालांकि हस्तक्षेप करते हुए मामले को शांत कराया। राणा और शौकीन दोनों घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की ओर से खेलते हैं लेकिन ड्रेसिंग रूम में भी इन दोनों के बीच कोई बात नहीं होती।
Exchange of words between Hrithik Shokeen and Nitish Rana pic.twitter.com/ttEXkwarvy
— Utsav 💔 (@utsav045) April 16, 2023
रविवार को दोनों के आमने-सामने होने का यह पहला मामला नहीं है और इन दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले भी तीखी बहस हो चुकी है। राणा मैच में 10 गेंद में पांच रन ही बना पाए जबकि शौकीन ने कैमरून ग्रीन की गेंद पर एन जगदीशन का अच्छा कैच लपकने के बाद 39 रन देकर दो विकेट भी चटकाए।
वेंकटेश के रिकॉर्ड शतक से केकेआर का चुनौतीपूर्ण स्कोर
वेंकटेश अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की तरफ से शतक जड़ने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज बने जिससे उनकी टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में छह विकेट पर 185 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। अय्यर ने 51 गेंदों पर 104 रन बनाए जिसमें छह चौके और नौ छक्के शामिल हैं। ब्रैंडन मैकुलम ने 2008 में आईपीएल के पहले मैच में केकेआर की तरफ से खेलते हुए 158 रन बनाए थे। इसके बाद पिछले 15 वर्षों में केकेआर का कोई बल्लेबाज तिहरे अंक में नहीं पहुंच पाया था। अय्यर आखिर वहां मिथक तोड़ने में सफल रहे। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे केकेआर की बल्लेबाजी वेंकटेश के इर्द-गिर्द ही घूमती रही जिन्होंने अपनी पावर हिटिंग का शानदार नमूना पेश करके दूसरी तरफ से सहयोग न मिलने के बावजूद मुंबई के गेंदबाजों को हावी नहीं होने दिया।
ये भी पढ़ें : IPL 2023 MI vs KKR : अर्जुन तेंदुलकर का पूरा हुआ सपना, मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में किया डेब्यू
