IPL 2023 MI vs KKR : अर्जुन तेंदुलकर का पूरा हुआ सपना, मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में किया डेब्यू
मुंबई। मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में रविवार को यहां टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रोहित शर्मा अस्वस्थ होने के कारण इस मैच में नहीं खेल पा रहे हैं और उनकी जगह सूर्यकुमार टीम की कमान संभाल रहे हैं। स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे और तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर इस मैच से आईपीएल में पदार्पण किया।
https://www.instagram.com/p/CrF7xJPMtw0/?hl=en
अर्जुन तेंदुलकर का IPL में डेब्यू
मुंबई ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को सबसे पहले 2021 में 20 लाख रुपये में फ्रेंचाइजी में शामिल किया था। उसके बाद 2022 में उन्हें 25 लाख रुपये में टीम में शामिल किया था। अब अर्जुन को आईपीएल 2023 के 16वें सीजन के 22वें मुकाबले में खेलने का मौका मिला है। वह अपने घरेलू करियर में नौ टी20 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 6.60 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट चटकाये हैं।
🚨 Toss Update@surya_14kumar, who is captaining @mipaltan today, wins the toss & #MI elect to bowl against @KKRiders. #TATAIPL | #MIvKKR
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2023
Details ▶️ https://t.co/CcXVDhfzmi
A special TOSS representative in form @ImHarmanpreet - Captain of #TeamIndia & #MI in @wplt20. 👏 👏 pic.twitter.com/jMl2QxObJN
मुंबई ने डुआन यानसन को भी अंतिम एकादश में शामिल किया है। केकेआर ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
🚨 𝙏𝙝𝙚 𝙡𝙞𝙣𝙚-𝙪𝙥𝙨 𝙖𝙧𝙚 𝙄𝙉 🚨
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2023
Arjun Tendulkar set to make his IPL debut.
Follow the match ▶️ https://t.co/CcXVDhfzmi #TATAIPL | #MIvKKR pic.twitter.com/mTj7x6q9I4
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, पीयूष चावला, रिले मेरेडिथ और डुआन जानसेन।
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), एन जगदीसन, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती।
ये भी पढ़ें : IPL 2023 : CSK और RCB के बीच मुकाबले में MS Dhoni की फिटनेस पर रहेंगी नजरें
