UP Nikay Chunav 2023 : आम आदमी पार्टी ने बस्ती से घोषित किये 12 उम्मीदवार
अमृत विचार, बस्ती। आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने निकाय चुनाव में हर्रैया नगर पंचायत से आदित्य पांडेय को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है।
वहीं, रुधौली वार्ड संख्या 15 से शकील मोहम्मद, वार्ड संख्या 12 से मोहित गुप्ता, नगर पालिका परिषद बस्ती में वार्ड संख्या 3 से साजिदा खातून, वार्ड संख्या 10 से आशिया परवीन, वार्ड संख्या 25 से सौरभ गुप्ता, नगर पंचायत बनकटी के वार्ड संख्या 1 से राकेश उर्फ रामकेश, वार्ड संख्या 9 से अजय कुमार पांडेय, वार्ड संख्या 7 से रामकरन, वार्ड संख्या 15 से मसलउद्दीन, नगर पंचायत नगर बाजार के वार्ड संख्या 9 से प्रिया गुप्ता, नगर पंचायत मुण्डेरवा में वार्ड संख्या 9 से प्रेम कुमार को प्रत्याशी घोषित किया है।
ये भी पढ़ें - हत्या-लूट में सुल्तानपुर, डकैती में बाराबंकी व नकबजनी में अयोध्या अव्वल
