लखीमपुर खीरी: सर्विलांस मेडिकल आफिसर सहित पांच कोरोना पाजीटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृतविचार: रविवार को आयी कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट में डब्ल्यूएचओ में तैनात सर्विलांस मेडिकल आफिसर के साथ ही अन्य पांच व्यक्ति पाजीटिव पाये गये हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 21 हो गयी है जबकि अभी तक 97 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी : सामूहिक अवकाश पर रहे अनुबंधित बसों के मालिक, यात्री हुए परेशान 

लगातार कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए विभागीय अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही है। हर रोज हो रही जांच में कई मरीज कोरोना संक्रमित पाये जा रहे हैं। रविवार को एक बार फिर से छः कोरोना पाजीटिव निकलने के बाद हड़कम्प मच गया।

कोविड कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी डा. धनीराम ने बताया कि आयी रिपोर्ट में शहर के दो अलग अलग मोहल्ला में कोरोना के लक्षण पाये गये है। इनमें से एक एसएमओ के पद पर कार्यरत है वहीं दूसरा व्यक्ति हाल ही में नोएडा से होकर आया था। लक्षण दिखने के बाद आईटीपीसीआर जांच में पाजीटिव मिलने के बाद दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं पलियाकलां में दो, बिजुआ में एक मरीज मिलने के साथ ही एक अनट्रेस मरीज मिला है।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी:  भाजपा ने पुष्पा सिंह तो सपा ने रमा मोहन पर खेला दांव

संबंधित समाचार