बरेली: डिस्ट्रिक गवर्नर चुनाव में सीए राजेन विद्यार्थी बने मंडलाध्यक्ष
आगरा में हुआ रोटरी मंडल 110 के सत्र 2025-26 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का चुनाव, बरेली के सीए राजेन को मिले 127 वोट
बरेली, अमृत विचार : रोटरी मंडल 110 के सत्र 2025-26 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का चुनाव आगरा में हुआ, जिसमें रोटरी क्लब बरेली के पूर्व अध्यक्ष सीए राजेन विद्यार्थी विजयी रहे। पूरे मंडल के 134 क्लबों द्वारा 185 मत डाले गए, इसमें उन्हें 127 मत प्राप्त हुए।
ये भी पढ़ें - बरेली: अब ई संजीवनी पर अपलोड कर सकेंगे जांच रिपोर्ट
रोटरी क्लब रोहिलखंड के संजय रेक्रीवाल को 58 मत प्राप्त हुए। इस चुनाव में झांसी, उरई, कानपुर, आगरा, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, अलीगढ़, कासगंज, बदायूं, बिसौली, शाहजहांपुर, हरदोई, बरेली, रामपुर, पुरमपुर, पीलीभीत, काशीपुर, रामनगर, रूद्रपुर, हल्द्वानी और नैनीताल के रोटरी क्लबों ने भाग लिया।
सीए राजेन विद्यार्थी का कार्यकाल 1 जुलाई 2025 से शुरू होगा। रोटरी क्लब बरेली से पूर्व में त्रिलोक चंद सेठ सत्र 1985-86 में मंडल अध्यक्ष रहे थे। इस मौके पर पवन अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, सीए शरद चंद्रा, किशोर कटरू, सीए दिनेश चंद्र शुक्ला, विवेक गर्ग, नीरव निमेष अग्रवाल, सीए ओपी अग्रवाल, विश्वनाथ गुप्ता, अरविंद भटनागर,
राजेश भार्गव, सीए जसबीर सिंह भाटिया, सुरेश गोविल, मधुप लहरी, राज मेहरोत्रा, नरेश मलिक, मोहन गुप्ता, डीपी सिंह, विनय कृष्ण, प्रधिर गुप्ता, शेखर यादव, अंकित अग्रवाल, मनीष गोयल, जितेंद्र मौर्य आदि ने उनका स्वागत किया। वहीं, आगरा से लौटते समय रास्ते में भाजपा ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और सहकार भारती के दिनेश वशिष्ठ ने पटका पहनाकर उन्हें बधाई दी।
ये भी पढ़ें - बरेली: हाट बाजार थी 40 गांवों का सहरा...उगाही के खेल ने बंद करा दी
