कहीं आप के घर में भूत तो नहीं! जानने में यह डिवाइस करेगा मदद, जानें कीमत
दोस्तों क्या आप यह मानते है कि भूत प्रेत व आत्माए होती हैं। हम मेसे कई लोग इसे बस अंधविश्वास कहते हैं। इस पर सभी लोगों की अपनी अपनी अलग लाए हो सकती है पर अगर मैं आप से कहूं कि मार्केट में एक ऐसा डिवाइस आ चुका हैं जिस से आप भूतों का पता लगा सकते हैं।
तो आप क्या कहेंगे। ये डिवाइस क्या है और ये किस तरह से काम करता है इस बारे में अगर आपको जानकारी नहीं है तो इस खबर के माध्यम से आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप समझ सकें कि आखिर ये डिवाइस असल में क्यों तैयार किया गया है।
जानें क्या है ये EMF डिटेक्टर ( इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड डिटेक्टर )
जिस डिवाइस को मार्केट में घोस्ट डिटेक्टर के तौर पर बेचा जा रहा है वो असल में एक EMF डिटेक्टर ( इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड डिटेक्टर ) है। इस डिवाइस की मदद से आप जहां कहीं पर भी इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड मौजूद होता है, ये डिवाइस उसे मिनटों में तलाश लेता है। विज्ञान के क्षेत्र में ये डिवाइस बड़ा कारगर है और कई सारे प्रोफेशंस में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
ज्यादातर लोग इसे EMF डिटेक्टर या EMF डवाइस के नाम से ही जानते हैं. हालांकि इसे बेचने के लिए घोस्ट डिटेक्टर के नाम से ही इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर लिस्ट किया जाता है। असल में कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि भूत जहां पर मौजूद होते हैं वहां इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड बन जाता है और ये डिवाइस अगर आपके पास मौजूद हो और अचानक से किसी जगह पर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड मिल जाता है तो वहां पर भूत मौजूद हो सकते हैं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इस बात की कोई भी पुष्टि नहीं हुई है। अमेजन पर इस डिवाइस को 2,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये के बीच बेचा जा रहा है।
ये भी पढ़ें : सपा नेता आजम खान की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती
