बहराइच: सड़क हादसे में युवक की मौत, पैदल जाते समय वाहन ने मारी टक्कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। गोंडा-बहराइच मार्ग पर सोमवार को सड़क से का रहे अज्ञात व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। यहां पर मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के गोंडा बहराइच मार्ग पर मुंडेरवा ठकुराइन गांव के पास एक युवक घायल अवस्था में पड़ा था।आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक युवक को मृत अवस्था में लाया गया था। 

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक श्याम देव चौधरी ने बताया कि सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल हुआ था। उसकी हादसे में मौत हुई है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास है।

यह भी पढ़ें:-Ateeq-Ashraf murder case: रिटायर्ड जज की निगरानी में हो जांच, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अतीक-अशरफ की हत्या का मामला

संबंधित समाचार