हल्द्वानी: जब उत्तराखंड में अतीक अहमद के गुर्गों ने फर्जी सेल टैक्स अधिकारी बन मुनिकीरेती में डकैती डाली थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद का एक समय उत्तराखंड में भी दखल रहा था। करीब 17 साल पहले मुनिकीरेती में कार सवार सुनारों से हथियारों के बल पर लाखों के जेवर और नकदी लूट ली थी। पुलिस ने उस समय डकैती का मुकदमा दर्ज किया था, साथ ही सभी बदमाशों की गिरफ्तारी कर कुछ जेवर और नकदी भी बरामद की थी।

अतीक अहमद गैंग से जुड़े लोग उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों में भी वारदात को अंजाम देते थे। वर्ष 2006 में अंतीक के गुर्गों ने फर्जी सेल टैक्स अधिकारी बनकर मुनिकीरेती में डकैती डाली थी। गुर्गों ने डकैती उस समय डाली थी, जब रुद्रप्रयाग से कार सवार कुछ सुनार सोने-चांदी के जेवर लेकर ऋषिकेश आ रहे थे।

डकैती से पहले बदमाशों ने फर्जी सेल टैक्स अधिकारी की कार नंबर प्लेट और बत्ती का प्रयोग किया था। इसी कार की वजह से वह आसानी से वारदात के बाद फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने प्रयागराज में दबिश देकर सभी बदमाशों की गिरफ्तारी की थी। साथ ही कुछ जेवर और करीब 70 हजार की नकदी बरामद की थी।

संबंधित समाचार