पाकिस्तान में भीषण भूस्खलन में कई ट्रक जमींदोज, बचाव कार्य जारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेशावर (पाकिस्तान)। उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में सीमावर्ती शहर तोरखम के समीप एक प्रमुख राजमार्ग पर भीषण भूस्खलन में कई ट्रक जमींदोज हो गए तथा कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस तथा बचाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी इशरत खान ने बताया कि कई दमकलकर्मी और बचावकर्ता अफगानिस्तान सीमा के समीप हुए भूस्खलन से प्रभावित ट्रक चालकों और अन्य लोगों की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि बारिश के बीच बिजली गिरने के कारण यह भूस्खलन हुआ। खान ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। जीवित लोगों को तलाश करने में स्वयंसेवक भी मदद कर रहे हैं। तोरखम सीमा क्रॉसिंग पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच व्यापार का एक प्रमुख मार्ग है जहां भूस्खलनों से अक्सर राजमार्ग पर आवाजाही अवरुद्ध होती रहती है। 

ये भी पढ़ें- Myanmar: जेल से बाहर आएंगी आंग सान सूकी! 3000 से अधिक कैदियों को रिहा करेगी म्यांमार की सैन्य सरकार

संबंधित समाचार