यश कुमार और तनुश्री स्टारर भोजपुरी फिल्म 'पवित्र रिश्ते' की शूटिंग पूरी, जानें कब होगी रिलीज?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी फिल्म स्टार यश कुमार और अभिनेत्री तनुश्री की आने वाली फिल्म ‘पवित्र रिश्ते’ की शूटिंग पूरी हो गयी है। ऋद्धि फिल्म्स के एसोसिएशन से एक्चुअल मूवीज और मदज़ मूवीज निर्मित फिल्म 'पवित्र रिश्ते' को लेकर यश कुमार ने कहा कि लंबे समय बाद हम एक बेहतरीन पारिवारिक फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसकी शूटिंग हमने पूरी कर ली है और हम इसे बड़े पैमाने पर लेकर आ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि फिल्म ‘पवित्र रिश्ते’ एक बार फिर से भोजपुरी को एक उत्कृष्ट फिल्म देने वाली है। फिल्म का निर्माण बड़े स्तर पर हुआ है। फिल्म में सबों ने जी-जान लगा कर काम किया है। कहानी से लेकर गीत-संगीत और स्क्रीनप्ले के साथ प्रस्तुति भी फिल्म की भव्यता और क्वालिटी फिल्म से दर्शकों को रूबरू करवाएगी। फिल्म इसी साल रिलीज होगी। हम सभी अपनी इस फिल्म के लिए उत्साहित हैं। गौरतलब है कि फिल्म ‘पवित्र रिश्ते’ के निर्माता समीर आफताब और अविनाश रोहरा हैं।

 निर्देशक प्रवीण कुमार गुडरी हैं। फिल्म में यश कुमार, तनुश्री, रक्षा गुप्ता, संजय पांडेय, जे नीलम,प्रकाश जैश, देव सिंह, सोनिया मिश्रा, उमाकांत राय, बबलू खान, राधे कुमार, प्रेरणा सुषमा मुख्य भूमिका में हैं। प्रकाश जैश फिल्म के को- प्रोड्यूसर हैं। म्यूजिक डायरेक्टर साजन मिश्रा और डीओपी माही शेरला है। स्टोरी इंद्रजीत कुमार ने लिखी है। 

ये भी पढ़ें :  800 Poster: मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक 800 का फर्स्ट लुक रिलीज, महान स्पिनर को मिला जन्मदिन का खास तोहफा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात