अयोध्या : 'लू और भीषण गर्मी' के चलते शिक्षक संघ ने उठाई स्कूलों में समय परिवर्तन की मांग
अयोध्या : भीषण गर्मी के चलते परिषदीय विद्यालयों में समय परिवर्तन की मांग को लेकर मंगलवार को शिक्षक नेता जिलाधिकारी नितिश कुमार से मिले। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में डीएम से मिले, शिक्षक नेताओं ने स्कूलों का समय प्रातः 07:30 से 12:00 बजे तक किए जाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष की ओर से जारी सूचना के अनुसार जिलाधिकारी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इस संबंध में आदेश जारी होने की सम्भावना है। जानकारी के लिए बता दें इस अवसर पर जिला मंत्री डॉ चक्रवर्ती सिंह, ब्लाक अध्यक्ष पूराबाजार डॉ सत्येंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - बस्ती : भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदला गया
