गौतम बुद्ध नगर: हलवाई और उसके साथियों से युवक ने की मारपीट, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। नोएडा में सेक्टर-113 थानाक्षेत्र के सोरखा गांव में खाना बनाने आए हलवाई और उसके अन्य साथियों के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट की तथा तथा गरम तेल उनपर उड़ेल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उदयभान ने बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी विनोद एवं अन्य के साथ श्याम वाटिका सोरखा गांव में गृह प्रवेश पूजा में खाना बनाने गया था। 

शिकायतकर्ता के अनुसार वे लोग खाना बना रहे थे तभी तभी एक व्यक्ति कार से आया और आते ही गाली-गलौज करने लगा। उसके अनुसार इस व्यक्ति ने उसके ठेकेदार के साथ मारपीट की और उसने खौलता हुआ तेल उनके ऊपर डाल दिया जिससे उसे गंभीर चोट आई। थाना प्रभारी ने बताया कि हलवाई का काम कर रहे लोग वहां से भाग गए तथा उन्होंने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें:-अतीक अहमद की हत्या के बाद कानून व्यवस्था पर योगी ने दी अपनी पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा..

संबंधित समाचार