हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति मुर्मू 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हिसार (हरियाणा)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 अप्रैल को यहां होने वाले हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। कुलपति बलदेव राज काम्बोज ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश के राज्यपाल और हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी उपस्थित रहेंगे। 

कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 290 छात्रों को स्नातक और 447 छात्रों को स्नातकोत्तर की डिग्री तथा 128 छात्रों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर पहुंचीं शिमला, सीएम सुक्खू ने किया स्वागत

संबंधित समाचार