आजमगढ़ : मानव तस्करी का मामला आया सामने, नाबालिग लड़की का अपहरण कर बेचने वाली दो महिलायें गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मानव तस्करी का मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की का पहले अपरहण हुआ। उसके बाद उसे बेच दिया गया और बाद में शादी हुई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

आजमगढ़ जिले में यह पहला मामला नहीं है। जब किसी  लड़की की खरीद फरोख्त हुई हो। इससे पहले भी पैसे के लालच में एक युवती को बेंचा गया था। जिस पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार भी कर लिया था।

आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने कहा है कि नाबालिग लड़की के अपहरण और बेचे जाने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की जायेगी।

दरअसल, शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में रहने वाली नाबालिग लड़की का एक अप्रैल को अपहरण हो गया था। करीब 12 दिन बाद नाबालिग लड़की ने अपने मामा को फोन कर अपनी लोकेशन अलीगढ़ बताई। जिसके बाद पुलिस ने अलीगढ़ से लड़की को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग अपने मामा के घर रह कर पढ़ाई करती थी। इस दौरान उसी घर में किराये पर रहने वाली दो महिलाओं ने नाबालिग का अपहरण कर लिया। बाद में अलीगढ़ लाकर उसकी शादी करा दी। 

पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत एक शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : अतीक अहमद की हत्या के बाद कानून व्यवस्था पर योगी ने दी अपनी पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा..

संबंधित समाचार