लखनऊ : प्रशिक्षण में अनुपस्थित 55 कार्मिकों पर एफआईआर के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

केकेसी में दो पालियों में हुआ पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण

लखनऊ, अमृत विचार। पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण मंगलवार को जयनारायण कालेज केकेसी में दो पालियों में हुआ। जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने कॉलेज में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम पाली का प्रशिक्षण सुबह 11:30 बजे से शुरू हुआ। वहीं दूसरी पाली का प्रशिक्षण दोपहर तीन बजे शुरू हुआ। दोनों पालियों में कुल 55 कार्मिक अनुपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ट्रेनिंग लेना सभी कार्मिकों के लिए अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि पी वन और पी फोर अतिरिक्त मतदान अधिकारी दोनों की प्रथम श्रेणी के समकक्ष हैं। पी थ्री चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। इसलिए इस बात का संदेह न रहे कि पी फोर में जिनकी ड्यूटी लगी है वे चतुर्थ श्रेणी हैं।

यह भी पढ़ें : प्रयागराज : महिला जज को आपत्तिजनक संदेश भेजने वाले अधिवक्ता को अवमानना नोटिस जारी

संबंधित समाचार