अतीक और अशरफ की हत्या को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने यूपी पुलिस को जारी किया नोटिस, मांगा जवाब
लखनऊ, अमृत विचार। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश पुलिस को नोटिस जारी किया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पुलिस महानिदेशक और प्रयागराज के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर 4 हफ्तों में जवाब मांगा है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने यह नोटिस प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में हुई हत्या के मामले में भेजा है।
दरअसल, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अतीक और अशरफ हत्याकांड का संपूर्ण विवरण मांगा है। इस नोटिस के बाद यूपी पुलिस को आयोग को अतीक और अशरफ की गिरफ्तारी की जगह और समय भी बताना होगा। साथ ही गिरफ्तारी का कारण भी बताना है। इसके अलावा यह भी बताना होगा कि गिरफ्तारी के बारे में जानकारी अतीक और अशरफ के घरवालों को दी गई थी या नहीं।
यह भी पढ़ें : बहराइच : पीएचसी के बड़े बाबू को घूस लेते एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ा
