लखनऊ : कोविड संक्रमित महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डेढ़ सप्ताह में चार संक्रमितों की हुई मौत

लखनऊ, अमृत विचार। कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को एक और संक्रमित महिला ने केजीएमयू में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। डेढ़ सप्ताह के भीतर कोरोना से यह चौथी मौत है।

चिनहट निवासी 46 साल की महिला को सांस लेने में तकलीफ हुई। देखते-देखते महिला की सांसें उखड़ने लगी। परिजनों के मुताबिक आनन-फानन में उसे गंभीर अवस्था में स्थानीय अस्पताल में दिखाया गया। डॉक्टरों ने कोविड की आशंका जाहिर की। नौ अप्रैल को उसे किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में भर्ती कराया गया। जहां उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखना पड़ा।

कोविड की आशंका में डॉक्टरों ने जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज पहले से ही डर्माटोमायोजिटिस व हाइपरटेंशन की बीमारी से ग्रसित थी। डेढ़ सप्ताह में चार कोरोना संक्रमितों की मौत से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। वायरस के लगातार हमलावर होने के कारणों का स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कारण पता नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि पुरानी बीमारी से पीड़ितों में वायरस जल्द गंभीर हो रहा है। लिहाजा पुराने रोगियों को अधिक संजीदा रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : विश्वस्तरीय बस पोर्ट के रूप में विकसित होंगे स्टेशन

संबंधित समाचार