बहराइच में बीच शहर लांड्री में अज्ञात कारणों से लगी आग - देखें Video  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली नगर के राजा हीरा सिंह मार्केट में संचालित एक लांड्री में रात में अज्ञात कारणों से आग लग गई। कपड़े जलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दो दमकल वाहनों से आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

शहर के मोहल्ला गुलामअली पुरा  निवासी प्रमोद केडिया लांड्री की दुकान का संचालन करते हैं। कोतवाली नगर के राजा हीरा सिंह मार्केट में संचालित दुकान में मंगलवार को काम करने के बाद प्रमोद घर चले गए। रात में 12 बजे के आसपास अज्ञात कारणों से पक्की दुकान में आग लग गई। दुकान के अंदर रखे कपड़े जलने लगे। कपड़े जलने से आग ने और विकराल रूप ले लिया। बीच शहर में आधी रात को आग लगने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने की सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली नगर की पुलिस भी पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने से पूरी दुकान जल गई। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है।


ये भी पढ़ें - Breaking News : अतीक-अशरफ हत्याकांड के आरोपियों को ले जाया गया पुलिस लाइन, मिला है बड़ा अलर्ट

संबंधित समाचार