अतीक-अशरफ हत्याकांड के आरोपियों को ले जाया गया पुलिस लाइन, मिला है बड़ा अलर्ट
प्रयागराज, अमृत विचार। अतीक अहमद और अशरफ की काल्विन अस्पताल में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। भारी सुरक्षा के बीच तीनों आरोपियों लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य को लेकर पुलिस कोर्ट पहुँची। सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने 14 दिन की कस्टडी रिमांड के लिए अर्जी दी थी। कोर्ट ने तीनों आरोपियों की बात सुनी है, और पुलिस अब उन्हें कोर्ट के पिछले गेट से लेकर पुलिस लाइन पहुँच गई है। जहाँ भारी तादात में पुलिस मौजूद है। यहां आरएएफ, पुलिस और पीएसी की चार चक्र सुरक्षा तैनात की गई है। सूत्रों के अनुसार ऐसा अलर्ट मिला है कि अतीक के गैंग से जुड़े लोग बदला लेने के लिए आरोपियों की हत्या कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें - अतीक और अशरफ हत्याकांड के आरोपी पहुंचे कोर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
