आजमगढ़ : डीेएम के औचक निरिक्षण में 17 कर्मचारी मिले अनुपस्थित
आजमगढ़ । डीएम विशाल भारद्वाज द्वारा कल मंडलीय जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस औचक निरिक्षण में एक दर्जन से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए थे। जिलाधिकारी ने एक्स-रे कक्ष, रिपोर्टिंग कक्ष, फिजिशियन कक्ष, फीवर क्लिनिक, हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त किया।
निरीक्षण के दौरान संविदा कर्मी राजू प्रजापति, शुभम मौर्य, शैलेंद्र कुमार, गौरव कुमार, अफजाल अहमद, सतीश चंद्र पाठक, ऋषिकेश चौहान, डा. स्मृति मिश्रा, अनीता यादव, रंजन मिश्रा, अनूप श्रीवास्तव, के अनुपस्थित मिलने पर डीएम ने तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर इनकी सेवा समाप्त कर दी जाए। निरीक्षण के दौरान नियमित कर्मचारी अविनाश श्रीवास्तव वरिष्ठ सहायक, नरेश चंद्र पाल वरिष्ठ सहायक, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह वरिष्ठ सहायक, दिलीप कुमार चौबे वरिष्ठ सहायक, एसएन सिंह प्रधान सहायक, तथा सच्चिदानंद सिंह प्रशासनिक अधिकारी के अनुपस्थित मिलने पर डीएम ने कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
इस दौरान डीएम ने पूरे मंडलीय जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया और मरीजों के वार्डों में जाकर मरीजों से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने निर्देश दिया कि सफाई व्यवस्था को और बेहतर किया जाये। कोविड को देखते हुए कोविड के नियमों का पालन कराया जाये। यदि चिकित्सक द्वारा बाहर से किसी भी मरीज को दवाइयाँ लिखी जाती हैं तो उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सीएमओ डा. आईएन तिवारी, एसआईसी डा. एलजे यादव सहित अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े - बलिया : भीषण गर्मी और लू की वजह से स्कूलों का समय बदला गया
