बलिया : भीषण गर्मी और लू की वजह से स्कूलों का समय बदला गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया । भीषण गर्मी व लू के चलते जनपद बलिया में भी स्कूलों का समय बदला गया। यूपी में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं, बलिया बेसिक शिक्षा विभाग ने गर्मी, तेज धूप और तापमान में होते वृद्धि को देखते हुए कक्षा 01 से 08 तक के स्कूलों का समय दिया है। यूपी में अब स्कूल प्रात: 07:30 से 12:30 बजे तक खुलेंगे।

जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में भीषण गर्मी व धूप के चलते जनपद में बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों, मदरसा, सीबीएससी, आईसीएससी बोर्ड के हिन्दी /अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय ( कक्षा 01 से 08 तक ) 19 अप्रैल यानी आज से अगले आदेश तक प्रातः 07:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

बीएसए मनिराम सिंह ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाये। जानकारी के लिए बता दें कि भीषण गर्मी की वजह से बलिया के सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने को कहा था। इसके साथ ही सपा प्रवक्ता बलिया सहित अन्य ने भी जिलाधिकारी को इसके लिए पत्र था।

ये भी पढ़ें - अयोध्या: कुत्तों के हमले में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत 

संबंधित समाचार